देहरादून में योगा स्टूडियो संयोग रिजूविनेशन का नेहा जोशी ने किया उद्घाटन



देहरादून।
देहरादून में पटेल नगर स्थित संयोग रिजूवनेशन योगा स्टूडियो का आज भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता नेहा जोशी ने रिबन काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर शहर के गणमान्य व्यक्ति एवं हरिद्वार के कई शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर नेहा जोशी ने कहा कि साधना सिंह ने अपने दिवंगत पति लेफ्टिनेंट कर्नल अवनीश प्रताप सिंह की स्मृति में इस केंद्र का उद्घाटन किया है। उन्होंने कहा कि आज युवाओं को योग की बहुत जरूरत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया के मिशन को यह संस्थान पूरा करने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए योग एक बड़ा माध्यम बन सकता है।
संयोग रिजूवनेशन की संस्थापिका साधना सिंह ने कहा कि वह अपने पति
लेफ्टिनेंट कर्नल अवनीश प्रताप सिंह की याद में यह योगा स्टूडियो का शुभारंभ कर रही है। युवाओं को बुरी आदत छोड़ने में सहयोग देकर उज्जवल भविष्य की कामना हेतु एक सार्थक प्रयास वीर नारी साधना सिंह की दृढ़ इच्छाशक्ति से संपन्न हुआ जिसमें योग से जुड़े महान व्यक्तित्व जो अंतराष्ट्रीय मंच पर योग को बढ़ा कर अधिक से अधिक युवाओं को इससे जोड़ने के प्रति अग्रसर है

साधना ने योगा स्टूडियो में पंच कर्म, थैरेपीयूटिक योग और एरियल योगा की सुविधाओं का सभी आगंतुकों को अवलोकन करवाया।

साधना सिंह ने बताया कि उनका युवाओं को योग से जोड़ने और प्राकृतिक चिकित्सा को प्रमुख बनाने में यह एक पहला प्रयास है। साधना सिंह पिछले 10 वर्षों से योग साधना कर रही हैं और कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रस्तुति दे चुकी है।

साधना सिंह ने अपने बच्चों शिवम और वेदांशी के साथ सुबह हवन एवं पूजा अर्चना कर योगा स्टूडियो में अपनी कक्षा शुरू की।

देव संस्कृति विश्वविद्यालय से डॉक्टर वंदना श्रीवास्तव, आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर दीपक रतूड़ी, कर्नल सुधीर थापा, भारतीय जनता पार्टी की मीडिया प्रभारी रीता जोरावर, ऋतिक खंडूरी, और साधना सिंह के परिवारजन आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!