Home / राज्य / इंजीनियर फेडरेशन के खिलाफ सुराज सेवा दल का जोरदार प्रदर्शन,पीएम को भेजा ज्ञापन

इंजीनियर फेडरेशन के खिलाफ सुराज सेवा दल का जोरदार प्रदर्शन,पीएम को भेजा ज्ञापन


पौड़ी। भ्रष्टाचार के विरोध में सुराज सेवा दल के हजारों कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को इंजीनियर फेडरेशन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च निकाला और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

सुराज सेवा दल के अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा कि जिलाधिकारी पौड़ी स्वाति भदौरिया ने प्रदेश हित में सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने साहस दिखाते हुए इंजीनियर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ एक मिसाल बनेगा। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर इंजीनियरों को यूनियन बनाने की क्या आवश्यकता है। समूह ग के कर्मचारी कमजोर वर्ग से आते हैं, इसलिए उनका संगठन बनाना जायज है, लेकिन अधिकारियों को यूनियन बनाने की जरूरत क्यों है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि अब क्या इंजीनियर आईएएस अधिकारियों को प्रमाणपत्र बांटेंगे कि कौन जिलाधिकारी बनने लायक है और कौन नहीं। अगर राजनीति करनी है तो इंजीनियरों को नौकरी छोड़कर विधायक का चुनाव लड़ना चाहिए।

महामंत्री देवेंद्र बिष्ट ने कहा कि इंजीनियरों के अब तक किए गए सभी कार्यों और उनकी संपत्ति की जांच होनी चाहिए। सड़कें आज भी गड्ढों से भरी हैं। ‘हर घर नल-हर घर जल’ जैसी योजनाओं में गड़बड़ियां साफ दिखाई देती हैं। नालों में पड़े पाइप और टेंडर में लिखे साइज से छोटे पाइप इसका सबूत हैं। अगर जांच कराई जाए तो भ्रष्टाचार का सच सामने आ जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर तत्काल प्रभाव से जांच नहीं बैठाई गई तो सुराज सेवा दल प्रदेश व्यापी आंदोलन करेगा।

प्रदर्शन में देवेंद्र बिष्ट, अजय मौर्या, अतीश मिश्रा, विपिन कावेरी जोशी, पूजा बिष्ट, निधि धामी, पूजा नेगी, ममता, हिमांशु धामी, कमल धामी, प्रवीण अग्रवाल, हिमानी अग्रवाल, डिंपी, नीतू, गीता तोमर, रीना राजपूत, विजेंद्र, कुणाल, टंकी, नदीम, जावेद, जमाल, राव साहब, हाकम, सेवाराम, सन्नवर, रईस, मेहरबान, कुर्बान सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!