भाजपा महिला की पूर्व जिला अध्यक्ष गिरफ्तार, नाबालिग बेटी को देह व्यापार में धकेलने का आरोप, जानिए…

हरिद्वार: भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष अनामि.. शर्मा पर अपनी ही नाबालिग बेटी को देह व्यापार में धकेलने के आरोप लगा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जबकि यौन शोषण करने वाले आरोपी महिला नेत्री के बॉयफ्रेंड समेत अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

गिरफ्तार महिला नेत्री का अपने पति से काफी समय से विवाद चल रहा था। उसकी 13 साल की बेटी करीब एक महीने से अपने पिता के साथ रह रही है।
कुछ दिन से बेटी के गुमसुम होने पर पिता ने उससे बातचीत की। तब बेटी ने बताया कि उसकी मां ने अपने बॉयफ्रेंड सुमित पटवाल समेत अन्य व्यक्तियों से उसका यौन शोषण कराया है।
पुलिस की शुरुआती जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद पुलिस ने महिला नेत्री को गिरफ्तार कर लिया है। एक पुलिस टीम अब उसके बॉयफ्रेंड व अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!