Home / राजनीति / अपनी मांगों को लेकर आठवें दिन भी धरने पर डटीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, कांग्रेस ने दिया समर्थन…

अपनी मांगों को लेकर आठवें दिन भी धरने पर डटीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, कांग्रेस ने दिया समर्थन…

हरिद्वार। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं द्वारा अपनी विभिन्न मांगो को लेकर प्रदेश महामंत्री ममता बादल के नेतृत्व में पं. गोविन्द वल्लभ पंत पार्क देवपुरा और रितेश चौहान के नेतृत्व में जिला अधिकारी कार्यालय, रोशनाबाद में आठवें दिन भी धरना जारी रहा। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री ममता बादल और जिला अध्यक्ष रितेश चौहान ने कहा कि पूर्व में दिए आश्वासन के बाद भी अभी तक आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की मांगो पर ठोस कार्यवाही नहीं हुई। जिससे आंगनबाडी कार्यकत्रियों में गहरी निराशा एवं असंतोष व्याप्त है।
उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां विगत अनेक वर्षों से विस्तारित कार्यक्षेत्र, डिजिटल दायित्वए सर्वेक्षण, पोषणए मातृ शिशु कल्याण एवं विविध शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में सीमित संसाधनों के बावजूद पूर्ण निष्ठा से योगदान दे रही हैं। तथापि 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर बिना पेंशन, बिना सामाजिक सुरक्षा एवं बिना सम्मानजनक सेवा निवृत्ति लाभ के सेवा से पृथक कर दिया जाना प्रशासनिक एवं मानवीय दृष्टि से अत्यंत चिंताजनक है।
दोनों स्थानों पर विभिन्न मांगो को लेकर चल रहे धरना प्रदर्शन को आज कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी ने समर्थन देते हुए कहा कि देश की मोदी सरकार और प्रदेश की पुष्कर धामी सरकार महिलाओं के नाम पर सिर्फ नारे और जुमलेबाजी कर रही है, जबकि हकीकत यह है कि महिलाओं का सबसे ज्यादा शोषण भाजपा की केन्द्र और प्रदेश सरकार में हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा गंजो के शहर में कंघी बेचने के काम में माहिर है। उन्होंने कहा कि धामी सरकार की जिस मंत्री पर महिलाओं और बच्चों के विकास की जिम्मेदारी है, उसी मंत्री पर उसके पति ने 210 करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहा है, जिससे साबित होता है कि भाजपा की सरकार में खुलेआम भ्रष्टाचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ जुमलेबाजी और खोखले नारे देकर जनता को भ्रमित करने का काम करती है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड महिला अपराधों में नंबर 1 पर है और प्रदेश में जितने भी महिलाओं के साथ दुष्कर्म और छेड़छाड़ के मामले सामने आए है, उन सभी मामलों में भाजपा के नेता ही संलिप्त पाए गए है। जिससे स्पष्ट है कि भाजपा के संरक्षण में ही महिलाओं पर अपराध बढ़ रहे हैं। उन्होंने धरना दे रही आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को भरोसा दिलाया कि आपके सहयोग और आशीर्वाद से प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंका जाएगा और आने वाली कांग्रेस सरकार में आपकी सभी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर उनका निराकरण किया जाएगा। धरना प्रदर्शन में आशा करणपाल, सारिका शर्मा, रुक्मणी खरे, ऊषा सैनी, संगीता शर्मा, प्रतिभा राय, अंजू सिंह, यशोदा सहित सैकड़ों आंगनवाड़ी कार्यकत्री और सहायिकाएं उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!