Home / राज्य / भूपतवाला से कहीं और शिफ्ट किया जाएगा डिग्री कॉलेज, क्या बोले अधिकारी , देखें वीडियो

भूपतवाला से कहीं और शिफ्ट किया जाएगा डिग्री कॉलेज, क्या बोले अधिकारी , देखें वीडियो

– हरिद्वार के भूपतवाला का सरकारी डिग्री कॉलेज करीब 5 साल से आश्रम के कमरों में चल रहा है। सरकार की लाख कोशिश के बाद भी प्रशासन डिग्री कॉलेज को जमीन मुहैया नहीं कर सका है। जिसकी वजह से डिग्री कॉलेज के पास अपनी बिल्डिंग तक नहीं है। उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों की माने तो जमीन नहीं मिलने के कारण अब डिग्री कॉलेज को भूपतवाला से के शिफ्ट किया जा सकता है। उच्च शिक्षा विभाग के जॉइंट सेक्रेटरी एएस उनियाल के मुताबिक विभाग जमीन खरीदने के लिए तैयार है। लेकिन तमाम कोशिशें के बाद भी हरिद्वार शहर में जमीन नहीं मिल पा रही है। ऐसे में हरिद्वार के दूसरे जिस भी हिस्से में जमीन उपलब्ध होगी वहां कॉलेज की बिल्डिंग बनाई जाएगी। जमीन खरीदने के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ति की जल्द की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!