हरिद्वार के रानीपुर मोड़ के पास बालाजी ज्वैलर्स के पर डकैती डालने वाले 2 बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ में एक बदमाश ढेर हो गया है। हरिद्वार पुलिस की रविवार देर रात बहादराबाद के धनौरी के पास बदमाशों के साथ मुठभेड हुई, जिसके बाद एक बदमाश को गोली लगी। बदमाश को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार बदमाश दो थे, एक बदमाश की तलाश की जा रही है। वहीं बदमाशों के कब्जे से पुलिस को ज्वेलर्स शो रूम से लूटा हुआ कुछ माल भी बरामद हुआ है। देर रात हरिद्वार जिला अस्पताल पहुंचे एसएसपी ने हालात का जायजा लिया, वहीं मौके पर पीड़ित ज्वैलर्स शो रूम के मालिक को बुलाकर मृतक बदमाश और माल की शिनाख्त भी कराई गई है।
बड़ी खबर,देर रात पुलिस एनकाउंटर में मारा गया बदमाश,देखें वीडियो
By admin
No Comments
September 16, 2024 8:48 am

Previous Article
Next Article

मुरादाबाद के बिलारी पहुंचने पर उत्तराखण्ड सरकार के पूर्व ऊर्जा सलाहकार सदस्य युव जन समाज के प्रदेश अध्यक्ष विकास चौहान का युवा नेता कपिल राज ने साथियों सहित किया जोरदार स्वागत
बड़े अखाड़े की बड़ी खबर, अखाड़े का ऑडिट करने के आदेश, सहायक रजिस्ट्रार प्रयागराज ने इस कंपनी को किया नामित, 2 महीने में ऑडिट करने के आदेश, जानिए मामला

Related Posts
राज्यपाल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी आध्यात् ...
September 21, 2026
भगवान श्री चंद्र जी के जन्मोत्सव पर जंडाली खुर्द,पंजाब में लगा द ...
September 19, 2026




