भाजपा कार्यालय पहुंचने से पहले  भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने निष्कासित पूर्व विधायक के होटल जाकर माथा टेका

Haridwar। हरिद्वार पहुंचे भाजपा अनुसूचित मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष बलवीर का दौरा चर्चा में आ गया है, दरअसल आज नवनियुक्त अनुसूचित मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष बलवीर को हरिद्वार भाजपा कार्यालय पहुंचना था, जिसका 5:00 बजे का समय निर्धारित किया गया था, हरिद्वार भाजपा अनुसूचित मोर्चे के पदाधिकारी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में विशेष तैयारी की गई थी लेकिन बीजेपी कार्यालय पहुंचने से पहले बलवीर भाजपा से 6 साल के लिए निष्कासित ,पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से मिलने उनके होटल पहुंच कर नतमस्तक होते नजर आए ,उनके सुरेश राठौर के होटल पहुंचने की जानकारी मिलते ही कार्यकर्ताओं में मायूसी छा गई, दिनभर से प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत की तैयारी कर रहे भाजपा के कई कार्यकर्ता मायूस होकर कार्यालय से वापस भी चले गए, नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के इस तरह की हल्के पन की हरकत से कार्यकर्ताओं के मनोबल को धक्का लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!