Home / राज्य / राष्ट्रगीत ‘वन्देमातरम’ के 150 साल पूरे , ऋषिकुल ऑडिटोरियम में हुआ स्मरणोत्सव कार्यक्रम का आयोजन

राष्ट्रगीत ‘वन्देमातरम’ के 150 साल पूरे , ऋषिकुल ऑडिटोरियम में हुआ स्मरणोत्सव कार्यक्रम का आयोजन

हरिद्वार – राष्ट्रगीत ‘वन्देमातरम’ के 150 साल पूरे होने के मौके पर हरिद्वार के ऋषिकुल ऑडिटोरियम में स्मरणोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में प्रदेश के पर्यटन और संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज भी समारोह में शामिल हुए। इस दौरान तमाम स्कूली छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। मंत्री सतपाल महाराज ने ‘वन्देमातरम’ गीत की राष्ट्र की स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका का जिक्र करते हुए इस गीत को स्वतंत्रता सेनानियों को एकजुट करने वाला बताया।उन्होंने कहा कि ये गीत केवल एक गायन नहीं, बल्कि भारत की आत्मा की आवाज है। जिसने गुलामी की बेड़ियों को तोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के जिला प्रशासन के अधिकारी और भाजपा नेता भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!