Home / राज्य /  गैरसैंण राजधानी बनाने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे हैं सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका

 गैरसैंण राजधानी बनाने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे हैं सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका

सुराज सेवा दल के सैकड़ो कार्यकर्ता प्रातः 10:30 बजे प्रदेश कार्यालय से एफ आर आई स्थल की ओर निकल कर प्रधानमंत्री जी को ज्ञापन देने के लिए निकले जैसे ही सुराज सेवा दल के कार्यकर्ता कार्यालय से बाहर निकले पुलिस द्वारा उन्हें जबरन रोका गया सड़क पर ही सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने गैरसैंण राजधानी की मांग को लेकर नारे लगाएं और मांग की कि हमको प्रधानमंत्री जी से मिलवाया जाए ताकि प्रधानमंत्री जी उत्तराखंड मैं स्थाई राजधानी गैरसैण की मांग को तत्काल प्रभाव से संज्ञान में लेते हुए प्रदेश सरकार को निर्देश दे सकें कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य देने का दम भरने वाली भाजपा की व भाजपा नेताओं की कलई हमारी गिरफ्तारी से खुल गई है राज्य 25 में स्थापना दिवस तक एक स्थाई राजधानी नहीं होना भाजपा कांग्रेस दोनों राष्ट्रीय दलों का राज्य विरोधी नीति का पक्षधर बनता है दोनों दल विपक्ष में होते समय गैरसैण को मुद्दा बनाते हैं सत्ता पाते ही भूल जाते हैं लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा यदि सरकार जनता की नहीं सुनेगी तो आम उत्तराखंड को लामबंद कर गैरसैंण को राजधानी के लिए सुराज सेवा दल को प्रदेश की सड़कों पर उतार कर आंदोलन करेगा भाजपा और सरकार जवाब दे प्रधानमंत्री तक आवाज पहुंचाने से रोकने को इतना बल प्रयोग कर आम जन की आवाज को दबाया गया यह लोकतंत्र की हत्या नहीं है तो क्या है प्रधानमंत्री केवल भाजपा या भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री की ही सुनने के लिए नहीं हैअगर रोकना है तो सरकार की गैर विरोधी मनसा को रोकें अगर गैरसैंण राजधानी नहीं बनी तो सुराज सेवा दल घर-घर जाकर जनता को बताने का कार्य करेगा इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री देवेंद्र बिष्ट ने कहा कि पर्वतीय राज्यों के विकास के आधारशिला पहाड़ पर चढ़कर ही सोची जा सकती है यदि नेता अधिकारी पहाड़ चढ़ेंगे ही नहीं तो विकास कैसे होगा प्रदर्शन करने वालों में देवेंद्र बिष्ट अतीश मिश्रा अभिनव शंखधर कमल धामी हिमांशु धामी विजेंद्र विनोद पाठक विशाल शर्मा डीके भट्ट कमल आर्य कावेरी जोशी निधि पूजा नेगी इंतजार कुणाल दिव्यांश पूजा नीतू गीता तोमर गीता यादव मेहरबान कुर्बान सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!