स्वामी विवेकानंद जयंती पर हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन…

हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के फेरूपुर रामखेड़ा स्थित डिग्री कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की 164वीं जयंती के अवसर पर स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन किया गया। संकल्प दौड़ का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, जगपाल सैनी, धर्मेंद्र चौहान एवं विक्रम भुल्लर ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का संदेश “उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए” आज भी युवाओं के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने युवाओं से विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया। आशुतोष शर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का गौरव बढ़ाया और उनकी शिक्षाएं युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। देश का भविष्य युवाओं के कंधों पर है, इसलिए उन्हें मानसिक रूप से सशक्त होकर राष्ट्र सेवा में जुटना चाहिए।
युवा मोर्चा प्रभारी लव शर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने वर्ष 1893 में अमेरिका के शिकागो में आयोजित विश्व धर्म संसद में भारत और सनातन धर्म का गौरवपूर्ण प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की, जो आज भी सेवा कार्यों में अग्रणी है। स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को हुआ था और बचपन में उनका नाम नरेंद्रनाथ था। उनकी जयंती मनाने का उद्देश्य युवाओं को उनके प्रेरणादायक विचारों और आदर्शों से परिचित कराना है।
प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा जगपाल सैनी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं को शिक्षा और खेल से जुड़कर देश सेवा करनी चाहिए तथा नशा व सामाजिक बुराइयों से दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज भारत में युवाओं की संख्या सबसे अधिक है और युवा देश की सबसे बड़ी पूंजी हैं।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौहान, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जगपाल सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम भुल्लर, प्रदेश मंत्री तरुण चौहान, जिला महामंत्री दीपांशु शर्मा, कार्यक्रम संयोजक सचिन चौहान, सह-संयोजक चीनू व नितीश चौधरी, जिला मंत्री लेखराज, प्रियांशु गोयल, मंडल अध्यक्ष विवेक चौहान सहित रीनू चौधरी, मोहित चौहान, श्रवण चौहान, दीपक सैनी, आदर्श कश्यप, सचिन आर्य, राहुल चौहान, विनीत प्रताप सिंह, राजू पाल, बीर सिंह कश्यप सहित सैकड़ों युवा उपस्थित रहे।

