टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचने के बाद महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया आज पहुंचेगी हरिद्वार, जानिए दिल्ली से हरिद्वार तक का कार्यक्रम…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। टोक्यो ओलंपिक में परचम लहराने के बाद महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया बुधवार को अपने गांव रोशनाबाद पहुंचेगी। गांव पहुंचने से पहले रोशनाबाद स्पोर्ट्स स्टेडियम में उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। वंदना कटारिया 02 दिन गांव में रहकर दिल्ली में होने वाले कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के लिए दिल्ली चली जाएंगी।

हरिद्वार के रोशनाबाद गांव की रहने वाली महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया ने टोक्यो ओलंपिक में हैट्रिक लगाकर इतिहास रचा है। उनके परिवार वाले और उनके प्रशंसक उनकी हरिद्वार आने की राह देख रहे थे, जो बुधवार को इंतजार खत्म होने वाला है। वंदना कटारिया सुबह दिल्ली से हवाई मार्ग से 8:45 बजे जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी, जहां पर उनका स्वागत किया जाएगा, उसके बाद वे सीधे जौलीग्रांट से रोशनाबाद स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम जाएंगी, वहां पर खेल विभाग के अधिकारियों द्वारा उनके सम्मान में कार्यक्रम रखा गया है, वंदना कटारिया का बुधवार को गांव में भी बैंड-बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!