कांवड़ मेले में तैनात समस्त स्टाफ को रोजाना भोजन उपलब्ध करा रहे श्रीमहंत रविंद्र पुरी, जानिए…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट एवं अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज ने दो साल बाद संपन्न हो रहे श्रावण मास कांवड़ मेले में कांवड़ियों और कांवड़ मेला ड्यूटी दे रहे समस्त स्टाफ की सेवा के लिए भी हाथ आगे बढ़ाया है। कांवड़ मेला ड्यूटी दे रहे समस्त स्टाफ के लिए श्रीमहंत रविंद्र पुरी रोजाना भोजन उपलब्ध करा रहे हैं। उनकी टीम घूम-घूम कर ड्यूटी पॉइंट पर तैनात सभी स्टाफ को भोजन पहुंचा रहे है। वही श्रीमहंत रविंद्र पुरी की ओर से दो एंबुलेंस पहले से ही कांवड़ यात्रियों की सेवा में जुटी हुई हैं और मनसा देवी चरण पादुका मंदिर में सभी के लिए लंगर चल रहा है।

मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज ने कोरोना काल में दीन दुखियों और जरूरतमंदों की जमकर सेवा की। कांवड़ मेले में भी श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज ने सेवा कार्य की परंपरा को जारी रखा है। उन्होंने शिव भक्तों की चिकित्सा सुविधा के लिए दो एंबुलेंस भी जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को सौंपी है। इसके अलावा वह कांवड़ मेला ड्यूटी देने वाले सभी कर्मियों को हर रोज भोजन उपलब्ध करा रहे हैं। श्रीमहंत खुद अपनी टीमों के साथ ड्यूटी पॉइंट पर पहुंच कर सभी को भोजन देते हैं।

श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि पतित पावनी मां गंगा के आशीर्वाद से कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!