साध्वी शक्ति पुरी बनी निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर, देखें वीडियो…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। साध्वी शक्ति पुरी को पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी की महामंडलेश्वर नियुक्त किया गया है। शुक्रवार को अखाड़े में पंच परमेश्वर एवं आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की अध्यक्षता में आयोजित पट्टाभिषेक समारोह में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज, अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी महाराज, वाघम्बरी पीठाधीश्वर श्रीमहंत बलवीर गिरी के सानिध्य में संतों ने तिलक चादर भेंटकर विधि-विधान से साध्वी शक्ति पुरी को निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर पद पर अभिषिक्त किया गया।

आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ने नवनियुक्त महाण्डलेश्वर साध्वी शक्ति पुरी को शुभकामनाएं दी और मां गंगा मैया से उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि साध्वी शक्तिपुरी विद्वान संत है। वह संत परंपरांओं का पालन करते हुए सनातन धर्म संस्कृति के उत्थान में योगदान करेंगी।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि साध्वी शक्तिपुरी के महामंडलेश्वर बनने से धर्म के प्रचार-प्रसार में निरंजनी अखाड़े की भूमिका और बड़ी होगी। अखाड़े की महामंडलेश्वर के रूप में साध्वी गिरी अपनी वाणी और उपदेशों से समाज को धर्म के प्रति जागृत कर युवा वर्ग को प्रेरणा देंगी।

महामण्डलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद गिरी एवं महामण्डलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी महाराज ने कहा कि नवनियुक्त महामडलेश्वर साध्वी शक्ति पुरी समाज को ज्ञान की प्रेरणा देकर नई दिशा प्रदान करेंगी। निंरंजनी अखाडे के सचिव श्रीमहंत रामरातन गिरी महाराज एवं वाघम्बरी पीठाधीश्वर श्रीमहंत बलवीर गिरी महाराज ने कार्यक्रम में आए सभी संतों का स्वागत करते हुए कहा कि महामंडलेश्वर साध्वी शक्ति पुरी निरंजनी अखाड़े की परंपराओं को मजबूत करेंगे।

नवनियुक्त महामंडलेश्वर साध्वी शक्ति पुरी ने अखाड़े और संत समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अखाड़े द्वारा सौंपी गयी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से पालन करते हुए सनातन धर्म संस्कृति का प्रचार-प्रसार करना ही उनका उद्देश्य है।

इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि, महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेनानंद, पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, महंत दर्शन भारती, महंत बलरात भारती, महंत विज्ञानानन्द, साध्वी राज गिरी, महंत नरेश गिरि, महंत गंगा गिरि, महंत रतन गिरी, महंत राज गिरी, महंत रमेश गिरी, महंत राजेंद्र भारती, महंत बलबीर पुरी, महंत रविपुरी, महंत महेश पुरी, अवंतिकानंद ब्रह्मचारी, आरके शर्मा, प्रदीप शर्मा, मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी अनिल शर्मा, ट्रस्टी बिंदु गिरि, ट्रस्टी दिगंबर राजगिरि, श्रीगंगा सभा अध्यक्ष प्रदीप झा, दिव्य प्रेम सेवा मिशन अध्यक्ष आशीष भैय्या, विकास तिवारी, संजय चतुर्वेदी महंत रमेश गिरि, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, विशाल गर्ग, मनोज मंत्री, भोला शर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एसएमजेएन कालेज के प्राचार्य डा.सुनील कुमार बत्रा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!