धर्म अर्थ काम और मोक्ष की प्राप्ति के लिए करें, भगवान श्री राम की आराधना -स्वामी आलोक गिरी महाराज।

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। स्वामी आलोक गिरी महाराज ने कहा कि धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की चाह रखने वाले लोगों को भगवान राम की शरण में जाना चाहिए। भगवान राम संसार के कल्याण के लिए ही धरा पर अवतरित हुए। उन्होंने त्याग, तपस्या और बलिदान का अनुपम उदाहरण संसर के सामने प्रस्तुत किया। राम के आदर्शों को अपनाने वाला व्यक्ति कभी दुखी नहीं हो सकता। राम के शरणागत होने से चारों पुरुषार्थों की प्राप्ति होती है। इसमें तनिक संशय नहीं है।

श्री बालाजी धाम सिद्धबलि हनुमान नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में चल रही राम कथा के पंचम दिवस कथा व्यास स्वामी हरिदास महाराज ने भगवत प्राप्ति का मार्ग बताया। कहा कि भगवान का सदैव सत्य में वास होता है। इसलिए मनुष्य को सत्य को धारण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोभ-लालच, मोह-माया ईश्वर से दूर करते हैं। ईश्वर की प्राप्ति आनंद है। स्वामी हरिदास महाराज ने कहा कि स्नान, ध्यान और दान सबसे जरूरी है। क्योंकि स्नान से तन, ध्यान से मन और दान से धन पवित्र हौता है।

राम कथा में महंत केदार गिरी महाराज, पुजारी मनकामेश्वर गिरी, शंकर गिरी, मुख्य यजमान सतपाल पुंडीर, बबीता पुंडीर, पंडित सोहन, मुख्य यजमान सतपाल पुंडीर, बबीता पुंडीर, पं. सोहन ढोण्ढियाल, पं. विनय मिश्रा, संजय चौधरी, ऋषि भारद्वाज, कामेश्वर यादव, बबीता, सुमन, बबली, मंजू निहाल, रेणु शर्मा, वंदना, निर्मला ढोण्ढियाल, रूचि, मधु शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!