कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कथा ज्ञान यज्ञ में भाग लिया, राधा अष्टमी पर नाचे भक्त, देखे वीडियो

हरिद्वार।
संतोषी माता आश्रम में श्रीमद् देवी भागवत कथा ज्ञान यज्ञ समारोह एवं संन्यास स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर राधा अष्टमी धूमधाम से मनाई गई, इस अवसर पर महिला भक्तों ने राधे-राधे के गीत पर जमकर नाचा और पुष्प वर्षा की गई। श्रीमद् देवी भागवत कथा ज्ञान यज्ञ समारोह को विस्तार देते हुए कथा वाचक व्यास पीठ के मुख्य स्वामी श्रवणानंद महाराज वृंदावन वाले ने कहा कि कलयुग में गंगा, गायत्री, गीता, गौ माता, श्रीमद् देवी भगवती कथा, श्रीमद् भागवत कथा और राम कथा का विशेष महत्व है। यह सब ईश्वर के साक्षात रूप है। इनकी पूजा अर्चना करने से मोक्ष प्राप्त होता है।

मुख्य अतिथि उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महामंडलेश्वर स्वामी संतोषी माता जी को संन्यास स्वर्ण जयंती के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माताजी स्वयं दिव्य शक्तियों की उपासक होने के साथ-साथ जनकल्याण के कार्य में सफलतापूर्वक कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि महामंडलेश्वर संतोषी माता जी एक महान आध्यात्मिक विभूति है। संत और उनके भक्त धर्म की रक्षा कर रहे हैं।

इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी संतोषी माता ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को अंग वस्त्र और पुष्प माला भेंट कर शुभ आशीर्वाद प्रदान किया।
महामंडलेश्वर स्वामी संतोषी माता जी ने कहा कि राधा कृष्ण से मिलन कराती है। हरिद्वार तीर्थ तीर्थो में सर्वश्रेष्ठ है। गंगा के इस पावन तट पर श्रीमद् देवी भागवत कथा का होना एक महान दिव्य अनुष्ठान और साधना है। देवी मां के चरणों में शरण लेने से मनुष्य को सभी पापों से मुक्ति मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!