Home / पुलिस / कनखल पुलिस ने 110 गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, चेहरों पर लौटी मुस्कान…

कनखल पुलिस ने 110 गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, चेहरों पर लौटी मुस्कान…

हरिद्वार। कनखल थाना पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए गुम/चोरी हुए 110 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए। बरामद मोबाइल फोनों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई गई है।
सोमवार को थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर की मौजूदगी में मोबाइल धारकों को उनके फोन लौटाए गए। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। कई लोगों ने कनखल पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए इसे सराहनीय पहल बताया।
पुलिस द्वारा यह कार्रवाई भारत सरकार के Central Equipment Identity Register (सीईआईआर) पोर्टल एवं सर्विलांस टीम की सहायता से की गई। आधुनिक तकनीक के माध्यम से ट्रैकिंग कर मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिससे पीड़ितों को बड़ी राहत मिली।
इस अभियान में अ.उपनिरीक्षक मुन्ना नेगी एवं महिला कांस्टेबल आराधना की विशेष भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी आमजन की संपत्ति की सुरक्षा हेतु इसी प्रकार सघन अभियान जारी रहेंगे।
स्थानीय नागरिकों ने कनखल पुलिस की तत्परता और मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई से जनता का पुलिस पर विश्वास और मजबूत होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!