हिंदू जागरण मंच ने फूंका सलमान खुर्शीद का पुतला, सख्त कार्यवाही की मांग

हरिद्वार / तुषार गुप्ता

हिन्दू जागरण मंच ,महानगर हरिद्वार, सलमान खुर्शीद की प्रकाशित पुस्तक “सनराइज ओवर अयोध्या, नेशनहुड इन आवर टाइम “जिसमे हिन्दू संगठन की तुलना बोको हराम और आई एस आई एस आतंकवादियों से की है जिसके विरोध में आज रानीपुर मोड़, हरिद्वार में पुतला दहन किया गया जिसका नेतृत्व महानगर अध्यक्ष चंद्र प्रकाश जोशी ने किया |महानगर अध्यक्ष चंद्रप्रकाश जोशी,पूर्व सैनिक ने कहा कि सलमान खुर्शीद के इन शब्दो ने देश की अखंडता और एकता जो हिन्दुस्तान के सविधान की शक्ति है उसे शर्मशार किया है ,क्या हिंदुस्तान में हिन्दू संगठन ना चलाकर अधर्मी लोगो के संगठन को चलाये जाने की मनसा से इन शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है |वही महामंत्री डॉ रुद्रमन सिंह ने अपना रोष व्यक्त करते हुऐ कहा कि हम इस बात का पुरजोर विरोध करते है की कब तक अभिव्यक्ति की स्वंत्रता का लाभ उठा के हर कोई हमारी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते रहेंगे,हमारा सनातन धर्म आज का नहीं इन सब से बहुत पुराना है और जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण भी है बाकी जितने भी धर्म आए सब उसके कई वर्षो बाद आये एवं किताब में उलेखित भाषा से भारत की शांति भंग हो सकती हैं , महानगर प्रभारी नाथीराम सैनी जी व प्रदेश मंत्री संजय चौहान ने सलमान खुर्शीद का पुतला दहन किया,महानगर उपाध्यक्ष नवदीप भारद्वाज ने कहा ने इस प्रकार की किताब तो हिंदू संगठनों पे जहर उगलने का काम करते है ऐसी किताबों और ऐसे लोगो पे प्रतिबंध लगना चाहिए क्योंकि भारत देश सभी हिंदुस्तानी संगठन चाहे वो किसी भी समुदाये से हो सब का समान करता है इसलिए हिन्दू जागरण मंच सलमान खुर्शीद पे सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की मांग करता है जिसमें महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशि गहलोत जी,महानगर उपाध्यक्ष संपर्क प्रमुख ,प्रचार प्रमुख मनीष कंबोज,ठाकुर राजकुमार,नगर अध्यक्ष महेन्द्र प्रताप सिंह,नगर उपाध्यक्ष सोनू बाल्मीकि, बृजेश कुमार गुप्ता,विजय कुमार सिंह,नवीन कुमार, सचिन कुमार,दलजीत सिंह बिस्ट,सोहन सिंह,लक्ष्मण कटारिया मनोज मिश्रा, के साथ कई कार्यकताओं ने भाग लिया|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!