शिफ्ट किया जाएगा उत्तराखंड में स्थित एशिया का सबसे बडा रोपवे, जानिए


एशिया के सबसे बड़े रोपवे में शुमार जोशीमठ-औली रोपवे को शिफ्ट किया जाएगा। जनवरी 2023 में जोशीमठ में भू धंसाव होने के बाद से रोपवे का संचालन रोक दिया गया था। स्थिति सामान्य होने पर रोपवे शुरू किए जाने की उम्मीद बताई जा रही थी, लेकिन तकनीकी सर्वे के बाद टीम ने रोप वे के कई टावरों के क्षतिग्रस्त होने की बात कही है। साथ ही तकनीकी टीम में टावरों का नई सिरे से अलाइनमेंट करने का सुझाव भी दिया है।

आपदा सचिव रणजीत सिंह ने कहा कि रिपोर्ट के आधार पर सभी टावरों को बदलकर रोप वे का निर्माण नए सिरे से किया जाएगा। आपको बता दे की जोशीमठ – ओली रोपवे एशिया के सबसे लंबे रुपए में शुमार है। ओली आने वाले पर्यटक रोपवे से ही आवाजाही ही को ही प्राथमिकता देते हैं। रोपवे से जोशीमठ से ओली की दूरी करीब साढ़े चार किलोमीटर है। रोप वे में कुल 10 टावर लगे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!