हरिद्वार में जाट महासभा पंचपुरी द्वारा धूमधाम से मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती



हरिद्वार में आज जाट महासभा पंचपुरी, हरिद्वार ने माननीय चौधरी चरण सिंह जी (पूर्व प्रधानमंत्री भारत सरकार) की 121 वी जयंती आर्य समाज मंदिर से०1भेल में यज्ञ कर मनाई गई।
जाट महासभा पंचपुरी, हरिद्वार द्वार आर्य समाज मंदिर से०1भेल में मनाई गई। कार्यक्रम में पहले वैदिक यज्ञ किया गया जिसके यज्ञमान चौधरी देवपाल सिंह राठी (,अध्यक्ष) एवम महक सिंह जी (पूर्व दरोगा) तथा पुरोहित विजय पाल सिंह (प्रदेश अध्यक्ष आर्य निर्मात्री सभा) रहे।
जिसमे उपस्थित समाज के सभी सदस्यों ने बारी बारी से अपनी आहुति प्रदान की।
बाद में कार्यक्रम को सभा में प्रवृत्ति कर सम्बोधन मे –
चौधरी देवपाल सिंह राठी (अध्यक्ष) ने कहा कि चौधरी चरण सिंह जी किसी एक समाज के नेता नही थे बल्कि वो सर्व समाज के नेता थे उन्होंने जीवन भर गरीबों, शोषित, मजदूरों, बुन करो, किसानों के लिए कार्य किया।
वो गांधी जी से प्रभावित होकर देश के स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल हुए जब उन्होंने हिंडन के तट पर नमक आंदोलन किया तो अंग्रेज सरकार हील उठी तथा उन्हे गोली मरने का आदेश दे दिया वो कई बार जेल गए पीछे नहीं हटे।
वी पी सिंह ने कहा की वो पक्के आर्य समाजी थे उन्होंने कभी मूर्ति पूजा नही की बल्कि मूर्ति पूजा का विरोध किया उनका सम्पूर्ण जीवन यज्ञमय रहा कोई उन पर आज तक आरोप नही लगा सका।
संजीव चौधरी (प्रदेश अध्यक्ष व्यापार मण्डल) ने कहा कि छोटा होने के कारण मुझे कभी ऐसा अवसर नही मिला की मैं उन्हे मिल सकू मैने जितना सुना है, जाना है वो एक निर्भीक, ईमानदार नेता थे जिनके सामने कोई बोल नही पता था विपक्ष भी उनका सम्मान करता था। उनकी लिखी किताबे अमरीका की यूनिवर्सिटी में आज भी पढ़ाई जाती है।
संजीव चौधरी जी ने मंच से अध्यक्ष अजीत सिरोही की उपस्थिति में घोषणा की कि आज हम जाट महासभा हरिद्वार का विलय आप सभी उपस्थिति में जाट महासभा पंचपुरी, हरिद्वार में कर रहे है जिसका करतल ध्वनि से तथा माला पहना कर उनका जोर दार स्वागत किया।
सभा में सुकराम पाल, प्रदीप ने भी सम्बोधन किया।
अन्त में चौधरी देवपाल सिंह राठी (अध्यक्ष) ने सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में चौधरी देवेंद्र कुमार,आशू, दीपक नेहरा, देवेंद्र कुंडू,रूपेश, खेम चन्द,सुक्रमपाल, संजय तालियान, रणजीत राणा,मुख्तयार सिंह,महक सिंह,अजय राठी, जीत सिंह ढिल्लो, के पी सिंह, मंजीत, धीर सिंह, नरेश कुमार,निरंकार सिंह,गौरव राठी,राहुल तोमर, जीतू राठी, यशपाल सिंह,कल्याण सिंह,प्रदीप चौधरी, जसवंत, रकम सिंह, हरबीर सिंह, योगेश पंवार,राममेहर सिंह,विपीन चौधरी,आजाद वीर,उमेश,सुधांशु, आदि आदि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।