Home / राजनीति / यूनिपोल ठेके के आवंटन की प्रक्रिया पर कांग्रेस नेता अशोक शर्मा ने उठाए सवाल…

यूनिपोल ठेके के आवंटन की प्रक्रिया पर कांग्रेस नेता अशोक शर्मा ने उठाए सवाल…


हरिद्वार, 4 नवम्बर। यूनीपोल ठेके के आवंटन की प्रक्रिया पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने सवाल उठाते हुए मिलीगगत का आरोप लगाया है। अशोक शर्मा ने कहा कि यूनीपोल के ठेके में अनुबंध का पालन सुनिश्चित नहीं किया गया है। जिससे मिलीभगत साफ नजर आ रही है। 2 वर्ष के ठेके के अनुसार 158 यूनीपोल स्थापित करने में अनियमिताएं बऱती गई है। उतारने एवं लगाने में अतिरिक्त समय दिया गया। जबकि नियमों के अनुसार कंपनियों से जुर्माना वसूल किया जाना चाहिए था। कंपनियांे का कहना है कि 80 यूनिपोल लगाए गए हैं। लेकिन शहर में अतिरिक्त यूनिपोल क्यों दिखाई दे रहे हैं। यूनिपोल पर नंबर भी अंकित नहीं है। अशोक शर्मा ने कहा कि वर्धमान कंपनी को 2 वर्ष का ठेका करोड़ों में दिया गया है। पुरानी कंपनी को उसके द्वारा लगाए गए होर्डिंग हटाने के लिए मुफ्त में समय दिया गया। लगाने हटाने का निर्धारण स्पष्ट होना चाहिए। जनता के धन की बर्बादी क्यों की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनप्रतिनिधि इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं। जबकि सभी की आंखों के सामने खेल खेला जा रहा है। अशोक शर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि नगर निगम के अधिकारी पूरे प्रकरण में पारदर्शिता अपनाते हुए कंपनियों पर भी कार्रवाई करें। जनता के हित में संघर्ष जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!