Home / मुख्य ख़बर / नगर निगम में स्वनिधि महोत्सव का आयोजन, पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को किया सम्मानित…

नगर निगम में स्वनिधि महोत्सव का आयोजन, पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को किया सम्मानित…

हरिद्वार। बुधवार को नगर निगम हरिद्वार परिसर में “स्वनिधि महोत्सव” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मेयर किरण जैसल एवं नगर आयुक्त नन्दन कुमार द्वारा किया गया ।
महोत्सव में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों ने अपनी सफलता की कहानियां साझा की व समय पर ऋण अदायगी करने वाले लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, साथ ही योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बैंक अधिकारियों एवं बैंकर्स को भी सम्मानित किया गया ।
मेयर किरण जैसल ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना रेहड़ी-पटरी और छोटे कारोबारियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम बनी है। उन्होंने लाभार्थियों से समय पर ऋण चुकाकर योजना का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की।
नगर आयुक्त नन्दन कुमार ने कहा कि नगर निगम पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। पीएम स्वनिधि योजना के तहत विभिन्न बैंकों के माध्यम से अब तक 7551 लाभर्थियों को 12.69 करोड़ रुपये की कार्यशील पूंजी उपलब्ध कराई गयी है।
कार्यक्रम में सहायक नगर आयुक्त श्याम सुन्दर प्रसाद, सिटी मिशन मैनेजर अंकित रमोला, वरिष्ठ सहायक शिव सिंह चौहान, सामुदायिक संगठनकर्ता शाहीन, डीईओ रजनी बिष्ट, लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा, फेरी समिति के सदस्य तस्लीम, कमल, आशा देवी एवं लघु व्यापारी राजकुमार, रतन लाल, सुनील कुकरेती सहित अनेक लाभार्थी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!