जो काम कांग्रेस के दिग्गज नहीं कर पाए, कांग्रेस के शुभचिंतक ने कर दिखाया, जानिए…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।


मध्य हरिद्वार क्षेत्र में भाजपा को लगातार झटका दे रहे मनोज सैनी।

हरिद्वार। विधानसभा चुनाव के लिए जमीन तैयार हो चुकी है। पूरे प्रदेश में भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी लगातार अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए प्रयासरत है। हरिद्वार में भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष तथा दो बार के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का विधानसभा क्षेत्र है। इसलिए यह सीट पिछले 20 सालों से प्रदेश की हॉट सीट बनी हुई है। कांग्रेस के दिग्गज नेता हर बार दावे और प्रयास तो बहुत करते हैं लेकिन भाजपा की रणनीति का उनके पास कोई सटीक तोड़ नहीं है। फलस्वरुप भाजपा संगठनात्मक रूप से यहां कांग्रेस से काफी आगे खड़ी दिखाई देती है, परंतु इस बार मध्य हरिद्वार क्षेत्र में हालात तेजी से बदलते दिख रहे हैं। यहां कांग्रेस के तमाम दिग्गज जो काम पिछले 20 सालों में नहीं कर पाए वह कांग्रेस के शुभचिंतक के रूप में वरिष्ठ पत्रकार मनोज सैनी ने कर दिखाया।

आर्य नगर ज्वालापुर में रहने वाले मनोज सैनी पिछले कई महीनों से लगातार कांग्रेस को मजबूत बनाने में जुटे हुए हैं। अलग-अलग छह चरणों में उन्होंने बड़े कार्यक्रमों का आयोजन करा कर हजारों लोगों को कांग्रेस की सदस्यता दिलवा दी है और वह भी उस क्षेत्र में जो भाजपा का पूरा गढ़ माना जाता है।
आर्यनगर और उसके आसपास के क्षेत्र में पिछले 15 सालों से नगर निगम में भी भाजपा का ही जनप्रतिनिधि है। कोई भी चुनाव रहा हो कांग्रेस यहां सेंध नहीं लगा पाई लेकिन इस बार वरिष्ठ पत्रकार मनोज सैनी ने अपने संपर्कों और घर-घर में अपनी पैठ का लाभ सीधे कांग्रेस को दिलाते हुए यहां भाजपा को करारा झटका दिया है। यह क्रम लगातार जारी है। मनोज सैनी राजनैतिक कार्यकर्ता नहीं है लेकिन वह कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित हैं और उन्हें यह विचारधारा विरासत से ही प्रभावित करती रही है। उनका कांग्रेस को मजबूत बनाने का क्रम लगातार जारी है। बकौल मनोज सैनी भारतीय जनता पार्टी की सरकारों में लोगों को निराश किया है। उनका किसी नेता अथवा व्यक्तिगत तौर पर किसी कार्यकर्ता से कोई मतभेद नहीं है लेकिन बढ़ती हुई महंगाई और भाजपा सरकारों द्वारा आम आदमी के हितों की जिस तरह से अनदेखी की जा रही है उसे देखते हुए कांग्रेस को मजबूत किया जाना बेहद जरूरी है।इसीलिए उनकी छोटी सी पहल से लोग खुद ही जुड़ रहे हैं जो लोग भारतीय जनता पार्टी की सरकार से बहुत ज्यादा उम्मीदें लगाए बैठे थे वह निराश होकर आप कांग्रेस की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि जल्दी ही और भी लोग कांग्रेस में शामिल होंगे, वहीं पार्टी के इस शुभचिंतक के प्रयासों से उत्साहित कांग्रेस नेता भी अब उनके साथ संवाद स्थापित कर पार्टी को और ज्यादा मजबूत बनाने की संभावनाएं तलाश रहे हैं। मेयर अनीता शर्मा के प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने मनोज सैनी के प्रयासों को सराहा और पार्टी की मजबूती के लिए उनके द्वारा दिए जा रहे सहयोग के प्रति उनका आभार भी जताया।

पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि भाजपा सरकारों ने जिस तरह से लोगों को निराश किया है उसे देखते हुए आम आदमी के हितों की रक्षा के लिए ऐसे ही सभी लोगों का कांग्रेस के साथ जुड़ना बेहद जरूरी है जैसे वरिष्ठ पत्रकार मनोज सैनी और उनसे जुड़े हुए लोग कार्य कर रहे हैं। लगातार लोगों के खास तौर पर महिलाओं के कांग्रेस की ओर आकर्षित होने से मध्य हरिद्वार क्षेत्र में भाजपा के नेताओं की नींद उड़ी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!