त्रिवेंद्र सिंह रावत का धुआंधार चुनाव प्रचार, भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश का संचार…

हरिद्वार। पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रूड़की, मंगलौर, झबरेड़ा और खानपुर विधानसभा क्षेत्रों में धुआंधार चुनाव प्रचार किया। उन्होंने अलग-अलग विधानसभाओं में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठकों को संबोधित किया और मंडल अध्यक्षों, पन्ना प्रमुखों और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं में जोश का संचार किया। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि हमारा एक वोट देश को मजबूत करता है तथा वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाता है। देश के गरीबों की चिंता करना जरूरी है। वही अलग-अलग स्थानों में विभिन्न राजनैतिक दलों के लोगों का भाजपा की सदस्यता लेने का सिलसिला जारी रहा।
ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं कलियर विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी मुनीष सैनी के प्रयासों से सैकड़ो की संख्या में लोग भाजपा में शामिल हुए। हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी देशवासियों को अपना परिवार मानते हैं और उनकी नीतियों से प्रभावित होकर सभी लोग भाजपा परिवार में शामिल हो रहे हैं। रवि सैनी तथा। कलियर और भगवानपुर विधानसभा के सैकड़ो लोग भाजपा परिवार में आए हैं उन सभी का स्वागत है उनके आने से भाजपा परिवार को और मजबूती मिलेगी, युवा नेता रवि सैनी ने भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति का धन्यवाद देते हुए कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा को अपना रहे हैं और आने वाले चुनाव में वह और उनके समर्थक पूरी मेहनत करके भाजपा को जीत दिलाएंगे। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने पटका पहनाकर रवि सैनी, पदम सैनी, संदीप सैनी, अशोक सैनी, प्रेम सिंह सैनी का स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से भाजपा परिवार को एक नया बल मिलेगा। इस अवसर पर प्रदेश आईटी संयोजक मयंक गुप्ता, सुभाष वर्मा, महामंत्री प्रवीण संधू, सागर गोयल, पार्षद विवेक चौधरी जिला मंत्री सतीश सैनी, पार्षद राकेश गर्ग, हरिश शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, सनी नारंग, योगी रोड, वरुण त्यागी, वीरेंद्र सैनी भाजपा में शामिल होने वालों में रवि सैनी, पदम सिंह सैनी, संदीप सैनी, अशोक सैनी, प्रेम सिंह सैनी आदि भाजपा पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के लोकसभा हरिद्वार प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत झबरेड़ा विधानसभा की बैठक में पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति को लाभान्वित करने के लिए पूरी पारदर्शिता सहज, सरल रूप से पहुंचाने का कार्य कर रही है। भाजपा सरकार प्रत्येक नागरिक को सुरक्षा प्रदान करने का दायित्व निभा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी, किसी भी प्रकार का शोषण, अपराध आदि को जड़ से समाप्त करने के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है।
भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने हेतु कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के स्वावलंबन हेतु संकल्पित है। झबरेड़ा से प्रत्याशी रहे राजपाल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार आत्मनिर्भर भारत के लिए स्थानीय उत्पादों के लिए चलाई जा रही योजनाओं द्वारा युवाओं और महिलाओं की आजीविका पर विशेष ध्यान दे रही है। जिससे उनकी आमदनी लगातार बढ़ रही है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री प्रवीण संधू ने किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रत्याशी राजपाल, प्रदेश आईटी सेल के संयोजक मयंक गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज करणवाल, वैजयंती माला, जिला उपाध्यक्ष भीम सिंह, जिला मंत्री सतीश सैनी, प्रमोद चौधरी, सौरभ गुप्ता, विकास प्रजापति,मंडल अध्यक्ष, संजय कश्यप, योगी रोड, मनोज राणा, विकास मित्तल आदि भाजपा पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!