व्यापारियों ने किया जनता कैबिनेट पार्टी की अध्यक्ष भावना पांडे का स्वागत…

हरिद्वार। मायापुर व्यापार मंडल और रामलीला रंगमच मायापुर के पदाधिकारियों ने जनता कैबिनेट पार्टी की अध्यक्ष और हरिद्वार लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारियों में जुटी भावना पांडे का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। मायापुर रामलीला मैदान में स्वागत के दौरान भावना पांडे ने रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। भावना पांडे ने कहा कि जनता से संवाद करने और आमजन की समस्याओं को जानने, समझने और निस्तारण के लिए वे जल्द ही शहर के बीचो बीच कार्यालय की स्थापना करेंगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बूथ कमेटियों का गठन किया जा रहा है। भावना पांडे ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस के झूठे वादों से धर्मनगरी की जनता त्रस्त है। लगातार बढ़ रही महंगाई से आमजन हताशा और निराशा का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि जनता के हितों की रक्षा करना ही जनता कैबिनेट पार्टी का उद्देश्य है। नशा एवं महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता काम कर रहा है। जनता के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्हें पूरा विश्वास है कि हरिद्वार की जनता उन्हें लोकसभा चुनाव में अपना आशीर्वाद देगी। व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव त्यागी व महामंत्री कमल अग्रवाल ने कहा कि भावना पांडे सभी वर्गो की समस्याओं को प्रमुखता से उठा रही है। व्यापारी भी अनेक समस्याओं से जूझ रहे हैं। पूरा विश्वास है कि भावना पांडे व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में सहयोग प्रदान करेंगी। व्यापार मंडल के संयोजन जितेंद्र चौरसिया ने कहा कि भावना पांडे जनपद की लोकप्रिय नेता हैं और हमेशा ही जनसमस्याओं के निराकरण में अपना सहयोग प्रदान करती हैं। व्यापारियों की समस्याओं को भी लगातार प्रमुखता से उठा रही हैं। राजनीति सेवा का माध्यम है। भावना पांडे की जनता के प्रति निष्ठा के चलते उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। स्वागत करने वालों में राजीव त्यागी, कमल अग्रवाल, देवेंद्र गुप्ता, दिनेश शर्मा, अनिल शर्मा, सुनील मनोचा, पंडित अनिल शर्मा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!