कल नारी शक्ति की गर्जना से दहलेगा खानपुर, जानिए कार्यक्रम…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। अपनी विशिष्ट राजनैतिक कार्यप्रणाली के लिए पहचाने जाने वाले खानपुर क्षेत्र के विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और उनकी धर्मपत्नी जिला पंचायत सदस्य रानी देवयानी सिंह शुक्रवार को मातृशक्ति की गणना रैली के माध्यम से अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेंगे। विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने बताया कि नारियों को आर्थिक शैक्षिक और सामाजिक संबल प्रदान करने के लिए यह महाआयोजन शुक्रवार को खानपुर के राजेश पायलट खेल स्टेडियम में दोपहर 12:00 बजे से किया जाएगा जिसमें लोकसभा सांसद और पार्टी की प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य मुख्य अतिथि होंगी। अध्यक्षता देहरादून की जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान करेंगी और महिला मोर्चा भाजपा की प्रदेश महामंत्री अनु कक्कड़ सभा का संचालन करेंगी। उन्होंने अधिक से अधिक महिलाओं से इस गर्जना रैली में शामिल होने का आह्वान किया। रानी देवयानी सिंह ने कहा कि महिला जागरूकता की दिशा में यह है गर्जना रैली ऐतिहासिक आयोजन साबित होगी। रैली की तैयारियां तेजी से चल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!