भाजपा के जिला महामंत्री पर गिरी गाज, संघ के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने पर हुई कार्रवाई, जानिए।

हरिद्वार/ सुमित यशकल्याण

हरिद्वार। भाजपा युवा मोर्चा हरिद्वार के जिला महामंत्री हर्षित गुप्ता को संघ के पदाधिकारी के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग करना भारी पड़ गया है। उसे जिला महामंत्री पद से हटा दिया गया है। अब जनपद में भाजयुमो का कोई भी जिला महामंत्री है। क्योंकि हरिद्वार में पहले से ही एक महामंत्री का पद रिक्त चल रहा था तो दूसरा कार्रवाई के बाद खाली हो गया है।


भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री हर्षित गुप्ता ने फोन पर वार्ता की थी। हर्षित ने कथित तौर पर संघ के पदाधिकारी के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। जिसका आडियो वायरल हो गया था। जिसका संज्ञान भाजयुमो के पदाधिकारियों ने लिया। मामले में जिलाध्यक्ष सचिन गुर्जर ने जिला महामंत्री हर्षित गुप्ता को पद मुक्त कर दिया है। उन्होंने कार्रवाई की प्रति भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, जिलाध्यक्ष भाजपा को प्रेषित कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!