हरिद्वार। हरिद्वार में गौरव त्यागी नाम के युवक द्वारा पुष्पा फिल्म के गाने पर बीजेपी के समर्थन में किया गया डांस सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। डांस कर रहा युवक शिव मूर्ति चौक के पास का रहने वाला बताया जा रहा है। उसके द्वारा डांस सोशल मीडिया पर अपलोड करते समय मदन कौशिक के समर्थन में कुछ पंक्तियां भी लिखी गई है। उसका डांस सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

