सुमित तिवारी बने हरिद्वार शहर कांग्रेस के सदस्यता अभियान प्रभारी, जानिए…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस द्वारा प्रदेश में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान हेतु प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शगणेश गोदियाल की संतुति पर व कांग्रेस सदस्यता अभियान के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भंडारी द्वारा कांग्रेस की विचारधारा जन-जन तक पहुँचाने के लिए जनपद हरिद्वार की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों हेतु निम्न कांग्रेस जनों को विधानसभा संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिसमें हरिद्वार शहर के सदस्यता अभियान की बागड़ोर काँग्रेस नेता सुमित तिवारी को सौंपी गई है। जिनके साथ अन्य 09 विधानसभाओं में भी विधानसभा संयोजक बनाये गए है। सुमित तिवारी को हरिद्वार कांग्रेस शहर संयोजक बनाये जाने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उनका फूल मालाऐं पहनाकर स्वागत किया व चुनाव से पहले हज़ारों लोगों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाने व कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुचाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अंशुल श्रीकुंज, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, सतपाल ब्रह्मचारी, अशोक धीमान, विभाष मिश्रा, राजीव शर्मा गौड़, मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, सतीश गुजराल, पुरुषोत्तम शर्मा, डॉ. समीर सिंह, रविश भटीजा, रवि बाबू शर्मा, आशीष शर्मा, कार्तिक शर्मा, अनिल भास्कर, रवि बहादुर, विमल शर्मा साटू, राजेन्द्र श्रीवास्तव, तरुण व्यास, दीपक पांडेय, आशीष गोस्वामी, शुभम जोशी, दिव्यांश अग्रवाल, गौरव कौशिक, नमन अग्रवाल, देव राणा, आशीष राजपूत, अतीश वर्मा, अशरफ अब्बासी, बादल गोस्वामी, सुमित भाटिया, जोगेंद्र सिंह, आदि लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!