सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार वरिष्ठ कांग्रेसी अहमद पटेल का निधन,कोरोना से हुई मौत,

बिग ब्रेकिंग

दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और गांधी परिवार के भरोसेमंद रहे अहमद पटेल का बुधवार तड़के निधन हो गया। अहमद पटेल एक महीना पहले कोरोना से संक्रमित हुए थे। इसके बाद उनका इलाज चल रहा था। अहमद पटेल के बेटे फैसल पटेल ने ट्वीट कर कहा कि उनके पिता अहमद पटेल का बुधवार सुबह तीन बजकर 30 मिनट पर निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक अहमद पटेल का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। इसी अस्पताल में उनका निधन हुआ।

तीन बार लोकसभा सांसद और पांच बार राज्यसभा सांसद रहे
गुजरात के भरूच जिले के अंकलेश्वर में पैदा हुए अहमद पटेल तीन बार (1977, 1980,1984) लोकसभा सांसद और पांच बार (1993,1999, 2005, 2011, 2017 से वर्तमान तक) राज्यसभा सांसद रह चुके थे। पटेल ने अपना पहला चुनाव 1977 में भरूच से लड़ा था, जिसमें वो 62,879 वोटों से जीते। 1980 में उन्होंने फिर यहीं से चुनाव लड़ा और इस बार 82,844 वोटों से जीते थे। 1984 के अपने तीसरे लोकसभा चुनाव में उन्होंने 1,23,069 वोटों से जीत दर्ज की थी। 1993 से अहमद राज्यसभा सांसद थे और 2001 से सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार भी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
adaxbetgiris.comantalya escortlarantalya travestileridoandırıcı daname bonuzuu zteamdoandırıcı daname bonuzuu zteatem am sikik sokuk sikiş videoФакты об интернет-знакомствах, которых вы не зналиDenamabonzzzi zteam dolandırıcı got heriflergaziantep escortSahabet girişGüvenilir Slot Siteleri ilbet girişgaziantep escortdeneme bonusu veren bahis siteleribahis sitelerideneme bonusubahis siteleribahis siteleribetturkeybetmatikbetgit girişpashacasino girişcasino sitelerikıbrıs escortSahabet güncel giriş adresibetgit