Home / राजनीति / कांग्रेस का धरना, मंदिर चढ़ावे की कथित चोरी की निष्पक्ष जांच की मांग…

कांग्रेस का धरना, मंदिर चढ़ावे की कथित चोरी की निष्पक्ष जांच की मांग…

हरिद्वार। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देश पर बुधवार को ज्वालापुर स्थित शिव मंदिर, जटवाड़ा पुल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह और संचालन नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी ने किया।
इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री संजय पालीवाल ने आरोप लगाया कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर के चढ़ावे की चोरी करोड़ों हिंदुओं की आस्था से जुड़ा गंभीर मामला है। उन्होंने इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा कि पहले केदारनाथ ज्योतिर्लिंग से सोना चोरी और अब बदरीनाथ धाम के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी जैसे मामलों ने श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत किया है। उन्होंने कहा कि धामी सरकार दोषियों को बचाने का प्रयास कर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़ कर रही है तथा मुख्य आरोपियों पर कार्रवाई के बजाय छोटे कर्मचारियों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने बदरीनाथ धाम के चढ़ावे में कथित हेराफेरी सरकार की जवाबदेही पर सवाल खड़े करती है। उन्होंने कहा कि केवल प्रमोद नौटियाल को निलंबित कर सरकार अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकती और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
धरने प्रदर्शन में पूर्व विधायक रामयश सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, राजबीर सिंह चौहान, महेश प्रताप राणा, फुरकान अली, बलजीत चौधरी, संजय अग्रवाल, रवीश भटीजा, पूनम भगत, मनोज सैनी, विकास चंद्रा, मयंक, कैलाश प्रधान, एससी विभाग के जिलाध्यक्ष तीर्थ पाल रवि, मनोज जाटव, मोहन राणा, सोम त्यागी, संजय सैनी, समर्थ अग्रवाल, बी.एस. तेजियांन, सी.पी. सिंह, गौरव चौहान, पराग मिश्रा, राजेंद्र श्रीवास्तव, अजय मुखिया, रविंदर धीमान, सौरव सैनी, आर.बी.एन. वर्मा, अशोक धीगान, सत्यपाल शास्त्री, वेदपाल तेजियांन, मार्कण्डेय सिंह, मनीराम बागड़ी, डॉ. मेहरबान, जितेंद्र चौधरी, आशीष पंवार, सतेंद्र वर्मा, अरुण चौहान, डॉ. दिनेश पुंडीर, गिरजेश कुमार, सुनील कुमार, एल.एस. रावत और जे.एस. तोमर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!