कांग्रेस में चल रही गुटबाजी के बीच प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव के पक्ष में आए आउटरीच कमेटी के सदस्य संजीव चौधरी, क्या कहा जानिए…
हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।
हरिद्वार। शुक्रवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व प्रदेश आउटरीच कमेटी के सदस्य संजीव चौधरी ने प्रेस को जारी एक बयान में कहा कि प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव जब से उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी बने हैं तब से कांग्रेस में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है और आज कांग्रेस अपने चरम पर आ गई है। हाल ही में हुई राहुल गांधी की रैली में प्रदेश प्रभारी की पूर्व की मेहनत का नतीजा रहा की यह रैली अब तक के राज्य के इतिहास में किसी भी राजनैतिक पार्टी की सबसे बड़ी रैली हुई है। देवेंद्र यादव ने पहाड़ों के दूर-दराज के गाँव तक जाकर कांग्रेस की रीति-नीति से जनता को जोड़ा है और आज राज्य में कांग्रेस जो सरकार बनाने जा रही है इस में सबसे बड़ा योगदान और मेहनत देवेंद्र यादव की ही है। चौधरी ने कहा कि प्रदेश के नेताओं की मेहनत भी कम नहीं है पर माटी को आकार देने का काम देवेंद्र यादव ने किया है। आज जो हज़ारों युवा और महिलाएँ कांग्रेस के साथ नए खड़े हुए है वो देवेंद्र यादव की ही तपस्या का परिणाम है। चौधरी ने कहा कि उत्तराखंड में अब भाजपा का अस्तित्व धरातल पर लाने में भी देवेंद्र यादव का बहुत बड़ा तप है। राजनैतिक पार्टियों के प्रभारी पिकनिक मनाने की तरह आते हैं पर देवेंद्र यादव ने अपने घर की तरह मानकर प्रदेश में मेहनत की है और निश्चित तौर पर उनके नेतृत्व में अब राज्य में भारी बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। चौधरी ने कहा कि देवेंद्र यादव उत्तराखंड के युवा दिलों की धड़कन बन गए हैं।