कॉंग्रेस की परिवर्तन यात्रा को लेकर टिहरी विस्थापित कॉलोनी में संजीव चौधरी ने की बैठक, जानिए…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी की एक बैठक रानीपुर विधानसभा की टिहरी विस्थापित कालोनी में आहुत की गई। बैठक में 18-19-20 सितम्बर को होने वाली परिवर्तन यात्रा की तैयारियो की रूप रेखा व कार्यकर्ताओं से यात्रा में जुट जाने का आह्वान किया गया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और प्रदेश सदस्य आउटरीच कमेटी संजीव चौधरी ने कहा कि परिवर्तन यात्रा भाजपा की सत्ता परिवर्तन यात्रा है, कुमाऊँ में यात्रा में उमड़ी जनता ने ये साबित कर दिया है कि भाजपा जनता से विश्वास खो चुकी है और जनता अब कांग्रेस के साथ खड़ी है। भाजपा का भ्रष्टाचार अपने चरम पर है और जनमानस के मुद्दों से भाजपा सरकार को कुछ लेना-देना नहीं है, सत्ता के नशे में चूर भाजपा आगामी विधान सभा चुनाव में अपना अस्तित्व खो देगी, राज्य में भाजपा का सूपड़ा साफ़ होगा। चौधरी ने कहा कि परिवर्तन यात्रा का हरिद्वार में भव्य स्वागत किया जाएगा।

यात्रा में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, सह प्रभारी दीपिका पाण्डे, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह सहित प्रदेश के सभी बड़े नेता रहेंगे।सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने की लिए निकाली जाने वाली यात्रा के स्वागत में जुट जाना है ।

बैठक में सन्नी, आकाश सैनी, भगवान सिंह तोमर, संजीव कुमार, आर.एस. पाल, बी.एन. सिंह, एस.एस. चौबे, राम, आशीष यादव, बालेश्वर सिंह यादव, के.के. प्रसाद व अनिल सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!