Home / राजनीति / केरल चुनाव में सक्रिय हुए रोहन सहगल, भाजपा प्रत्याशियों के लिए कर रहे जनसंपर्क…

केरल चुनाव में सक्रिय हुए रोहन सहगल, भाजपा प्रत्याशियों के लिए कर रहे जनसंपर्क…

हरिद्वार / तिरुवनंतपुरम। केरल विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं केरल चुनाव प्रभारी रोहन सहगल लगातार भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में व्यापक जनसंपर्क और प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं।
चुनावी अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में जनसभाएं, कार्यकर्ता बैठकें और डोर-टू-डोर जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में स्थानीय नागरिकों का उत्साहजनक समर्थन देखने को मिल रहा है, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह है।
शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने केरल की वट्टीयूरकावु विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी आर. श्रीलेखा के समर्थन में मतदान की अपील की। श्रीलेखा पूर्व में केरल की पहली महिला आईपीएस अधिकारी और पूर्व डीजीपी रह चुकी हैं।
उन्होंने कहा कि श्रीलेखा का प्रशासनिक अनुभव, साफ-सुथरी छवि और क्षेत्र के विकास को लेकर उनका विजन विधानसभा क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा।
प्रचार कार्यक्रम के दौरान तिरुवनंतपुरम के मेयर वी.वी. राजेश सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!