महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को पद से बर्खास्त करने की मांग…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित कर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को मंत्री मंडल से बर्खास्त करने की मांग की है। इस दौरान महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा कानून को अपने हाथ में लेना अपराध और संविधान के खिलाफ है। सरेआम सड़क पर मारपीट करने वाले कैबिनेट मंत्री को मंत्री मंडल से बर्खास्त किया जाना चाहिए। प्रदेश कांग्रेस सदस्य मुरली मनोहर ने कहा कि कैबिनेट मंत्री द्वारा सरेआम सड़क पर की गई मारपीट से पूरे देश में उत्तराखंड की छवि धूमिल हुई है। इसके लिए उन्हें पद से बर्खास्त किया जाना चाहिए।

पार्षद राजीव भार्गव व पार्षद कैलाश भट्ट ने कहा कि कैबिनेट मंत्री ने अपने पद की गरिमा और आचरण को तार-तार करने का कार्य किया है। इसके लिए उत्तराखंड की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी। पूर्व राज्य मंत्री नईम कुरैशी व पार्षद इसरार सलमानी ने कहा कि भाजपा की सरकार में कैबिनेट मंत्री कानून हाथ में लेने का कार्य कर रहे हैं जो कि नियम विरुद्ध ही नहीं संविधान के विरुद्ध भी है। यूथ कांग्रेस के शहर अध्यक्ष तुषार कपिल ने कहा कि नौजवान के साथ मारपीट की घटना से उत्तराखंड के नौजवान आहत है और उनकी बर्खास्तगी की मांग करते हैं।

ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष ज्वालापुर अंकित चौहान, पार्षद रियाज अंसारी, पार्षद उदयवीर सिंह चौहान, पार्षद प्रतिनिधि शहाबुद्दीन अंसारी, सोम त्यागी, पार्षद जफर अब्बासी, ब्लॉक अध्यक्ष विमल शर्मा साटू, जिला महासचिव यूथ कांग्रेस शुभम जोशी, जतिन हाण्डा, विकास चंद्रा, इकबाल मुन्ना, गुलबीर सिंह, वेदांत उपाध्याय, संजय पारचा, अरविंद चंचल आदि साथी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!