
हरिद्वार। पांचवी बार हरिद्वार शहर विधानसभा से प्रत्याशी बनाए गए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के समर्थकों में खासा उत्साह है। टिकट की घोषणा होने के बाद दिल्ली से हरिद्वार अपने गृह क्षेत्र पहुंचे मदन कौशिक का बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मदन कौशिक के सामने इस बार दोहरी चुनौती है अपनी विधानसभा जीतने के साथ-साथ उन्हें प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर सभी 70 विधानसभाओं पर पार्टी को मजबूत करना है। मदन कौशिक ने कहा कि पार्टी ने 59 सीटों पर प्रत्याशियों की नाम की घोषणा कर दी है। 02 से 03 दिनों में बाकी 11 सीटों के प्रत्याशियों के नामों का ऐलान भी कर दिया जाएगा।
