Home / राजनीति / विधायक इंजी रवि बहादुर ने 01 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाले आन्तरिक सड़कों का किया शिलान्यास….

विधायक इंजी रवि बहादुर ने 01 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाले आन्तरिक सड़कों का किया शिलान्यास….

हरिद्वार / ज्वालापुर। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोटा मुरादनगर में राज्य योजना के अंतर्गत लगभग 01 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग टाइल्स से निर्मित आंतरिक मार्ग का उद्घाटन विधायक इंजी. रवि बहादुर ने फीता काटकर किया।
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान विधायक रवि बहादुर ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि राज्य योजना के तहत करीब 01 करोड़ रुपये की अतिरिक्त लागत से आंतरिक सड़कों के निर्माण कार्य भी कराए जाएंगे, ताकि गांवों में आवागमन की सुविधा बेहतर हो सके।
उन्होंने कहा कि वह हमेशा क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित हैं और आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हर समय तत्पर रहते हैं। विधायक ने आश्वासन दिया कि विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अधिकांश गांवों के सभी मार्गों को दुरुस्त कराया जाएगा।
इस अवसर पर प्रधान मुज्जमिल, क्षेत्र पंचायत सदस्य नदीम अली, जिला पंचायत सदस्य उस्मान अली, रावत अरशद, उप प्रधान अनीश, कारी शहजाद, एजाज अली, अब्दुल हसीब, इरशाद सलमानी, शमीम, शमशेर, मोहज्जम, शोएब, लोकेश सैनी, सुरेंद्र कुमार, रणधीर कुमार, डॉ. मांगेराम, सोनी सलमानी, रविंद्र सैनी, बीरेंद्र सैनी, राजू सैनी, राव दिलशाद आलम, मोबिन, महरूफ सलमानी, सैफ अली, बाबर अली, अंकित कटारिया, नदीम सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!