Home / राजनीति / सड़क निर्माण को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनोखा प्रदर्शन, भीख मांगकर सरकार के खिलाफ जताया विरोध…

सड़क निर्माण को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनोखा प्रदर्शन, भीख मांगकर सरकार के खिलाफ जताया विरोध…

हरिद्वार। कनखल में क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक शर्मा के नेतृत्व में भीख मांगकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कटोरा लेकर राहगीरों से भीख मांगी और सरकार पर निशाना साधा। अशोक शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार के पास हरिद्वार की सड़कें बनाने के लिए बजट नहीं है। जनता को अपने पैसे खर्च कर क्षतिग्रस्त सड़क बनानी पड़ेगी। युवा कांग्रेस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष कैश खुराना ने कहा कि भाजपा सरकार में अधिकारी बेलगाम हो गए हैं। क्षतिग्रस्त सड़कों की वजह से लोग चोटिल हो रहे हैं। जनहित के कार्य कराने के बजाए जनता के धन की बंदरबांट की जा रही है। पार्षद सुनील कुमार ने कहा कि पूरा शहर खोदकर छोड़ दिया गया है। बारिश में जगह जगह गड्ढों में पानी, कीचड़ जमा हो गया है। सरकार के पास पैसे की कमी है। जिसके चलते सड़कों निर्माण नहीं हो रहा। सड़क बनाने के लिए भीख मांगनी पड़ रही है। इस दौरान राजीव चौधरी, राकेश राजपूत, तेजप्रकाश साहू, धर्मवीर सैनी, कामेश्वर सिंह, हरद्वारी लाल, वसीम सलमानी, राहुल चौधरी, जेपी सिंह, समर्थ अग्रवाल, आशु श्रीवास्तव, दिव्यांश अग्रवाल, विनोद कुमार, गौरव चौहान, रकित वालिया, मुकेश शर्मा, राजकुमार ठाकुर, रविबाबू शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!