Home / मुख्य ख़बर / नॉन मेंबर पत्रकारों संग महत्वपूर्ण बैठक, जल्द नए सदस्यों को जोड़ेगा प्रेस क्लब हरिद्वार…

नॉन मेंबर पत्रकारों संग महत्वपूर्ण बैठक, जल्द नए सदस्यों को जोड़ेगा प्रेस क्लब हरिद्वार…

हरिद्वार। गुरुवार को प्रेस क्लब हरिद्वार कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े नॉन प्रेस क्लब मेंबर के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर प्रमुखता से चर्चा की गई। इस दौरान नॉन प्रेस क्लब मेंबरों के प्रतिनिधि मंडल ने अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी को ज्ञापन और बुके देकर प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दी और प्रेस क्लब में सदस्य बनाए जाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में सतीश गुजराल, सुमित यशकल्याण, पुलकित शुक्ला, करण खुराना, सचिन कुमार सहित कई पत्रकार शामिल रहे। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने कहा कि ईमानदारी और निष्ठा से पत्रकारिता करें। मतभेद एवं विवादों से बचें। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब ईमानदारी से पत्रकारिता कर रहे सभी पत्रकारों का सम्मान करता है। इसलिए प्रेस क्लब की गरिमा का ध्यान रखना सभी पत्रकारों का दायित्व है। उन्होंने जल्द ही प्रेस क्लब की सदस्यता शुरू करने का आश्वासन भी पत्रकारों को दिया। प्रेस क्लब महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल, वरिष्ठ पत्रकार दीपक मिश्रा, बालकृष्ण शास्त्री, देवेंद्र शर्मा, महताब आलम, जोगेंद्र मावी, काशीराम सैनी, कुमकुम शर्मा ने भी विचार रखे। बैठक में हरीश कुमार, शिवराज यादव, अमरीश कुमार, राजकुमार पाल, सचिन सैनी, मनोज कश्यप, प्रवेश राय, अमन, जहांगीर मलिक, गणेश वैद, सोनू, वैभव भाटिया, गौरव रसिक, अरूण कश्यप, सुधि गुप्ता, प्रवीण पेगवाल, विकास कुमार, सुमेश खत्री सहित कई नॉन प्रेस क्लब मेंबर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!