श्यामपुर क्षेत्र में कुलदीप चौधरी ने चलाया, घर-घर भाजपा, हर घर भाजपा, अभियान

हरिद्वार/ श्यामपुर। प्रदेश में 2022 में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में विजय हासिल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा घर-घर भाजपा ,हर घर भाजपा अभियान चलाया जा रहा है। पार्टी के पदाधिकारी घर घर जाकर लोगों से मिल रहे हैं।

इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के लालढांग मंडल अध्यक्ष कुलदीप चौधरी लोगों के घर घर जाकर केंद्र कि मोदी सरकार और प्रदेश की धामी सरकार की जन हित में चलाई जा रही विकास योजनाओं के बारे में बता रहे हैं।

कुलदीप चौधरी ने आज श्यामपुर क्षेत्र में घर-घर भाजपा, हर घर भाजपा , अभियान चलाया और लोगों के घर-घर जाकर उनसे मुलाकात की, कुलदीप चौधरी ने कहा कि प्रदेश में युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में और कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद द्वारा किसान, मजदूर और गरीब के साथ हर वर्ग के लिए विकास योजनाएं चलाई जा रही हैं जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है जिस तरह से क्षेत्र में लोगों का भारतीय जनता पार्टी को समर्थन मिल रहा है उससे निश्चित तौर पर आने वाले 2022 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में एक बार फिर बनने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!