महंगाई पर कोई नियंत्रण नहीं कर पाई सरकार -अंजू मिश्रा।

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष अंजू मिश्रा ने केंद्र सरकार पर महंगाई को नियंत्रित करने में पूरी तरह विफल रहने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार आम जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी और महंगाई पर बिल्कुल भी लगाम नहीं लगा पाई। एक बयान में उन्होंने कहा कि आज एक बार फिर रोज इस्तेमाल होने वाली चीजों की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है। जिस देश में 80 करोड़ जनता गरीब हो और यह आंकडा कोरोना से पहले का है। आज की स्थिति तो और बदतर है, आज मध्यम वर्ग को घर चलाना मुश्किल हो गया है। रोजगार है नही बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। भारत में बेरोजगारी दर मार्च 2021 में 6.2 और शहरों में 7.6 और यह बहुत ही चिंता का विषय है। लेकिन जो प्रधानमंत्री कहा करते थे कि मैं गरीबी के बीच ही पला बड़ा हुआ हूं। वो सिर्फ गरीबी का मजाक उड़ा रहे हैं। जबकि वो जानते हैं कोरोना काल में लोगों के पास काम है नही, नौकरियों हैं नही, लोगों का घर चलाना मुश्किल हो गया है। उस पर महगाई की मार। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को चाहिए था ऐसे वक्त में गरीब जनता के एकाउंट में कम से कम पांच हजार डलवाने चाहिए थे। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। हर रोज पेट्रोल-डीजल के दाम बड़ते जा रहे हैं। सरकार कहती हैं कि अंतर्राष्ट्रीय पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं और हमें विकास के कार्यों के पैसा चाहिए। जब सरकार ने इतने सालों में देश की जनता के लिए कोई भी सकारात्मक काम नहीं किया है। जैसे नोटबंदी, जीएसटी लोकडाउन जो सरकार के गलत निर्णयों की वजह से जनता को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। आप हर चीजों में अमेरिका और बड़े देशों का उदाहरण देते हो चाहे वैक्सीनेशन हो या पैसों का। वहां की जनसंख्या के 60%वैक्सीनेशन हो गया है और हमारे भारत में 4%भी पूरी तरह से नहीं हुआ है। अमेरिका ने अपने देश के लोगों के एकाउंट में 70 हजार और हमारे यहाँ सिर्फ़ 500 अगर आपको उदाहरण देने हैं तो सही तरीके से देने चाहिए। आप भारत देश के प्रधानमंत्री हो ना कि अमेरिका जैसे देश के जिस देश की 80 करोड़ जनता गरीब हैं। और आपकी भाषा में 136 करोड़ जनता ने आपको जिताया था। आपको उनके दुख को समझना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!