भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक कार्यकर्ताओं के साथ देखने पहुंचे ‘द केरल स्टोरी…’

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक आज कई कार्यकर्ताओं के साथ ‘द केरल स्टोरी’ देखने के लिए सिडकुल स्थित पेंटागन मॉल के वेब सिनेमा में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि, यह कोई आम फिल्म नहीं है। यह एक सत्य घटना पर आधरित फिल्म है, जो आंतकी साजिश को पर्दाफाश करती है। जिस प्रकार से केरल में जो घटना घटी है, जो आंतकवाद बढ़ा है जिससे सामान्य जन प्रताड़ित हुए उन सारी चीजों को समाहित करने का प्रयास इस फिल्म में किया गया है।

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि जिस तरह से कश्मीर फाईल्स फिल्म को सभी ने देखा था कि वहां किस प्रकार आंतकवादियों ने आंतक फैलाया। निर्दोष लोगों की हत्या की, प्रताड़ित किया, उसी तरह इसमें भी केरल की सत्य घटना को समाहित किया गया। उन्होंने सभी आम जनमानस से आह्वान किया कि सभी लोगों को परिवार के साथ जाकर इस फिल्म को देखना चाहिए और देश के कई प्रांतों में जो स्थितियां आज घट रही है उसकी जानकारी भी आज की युवा पीढ़ी को होनी चाहिए ताकि वह सच उनके सामने आ सके।भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के साथ महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष भी महिला मंडल के साथ ‘द केरल स्टोरी’ मूवी को देखने के लिए पहुंची। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज महिलाओं के द्वारा इस पिक्चर को देखा जाएगा उसके बाद अपनी बेटियों कोई पिक्चर दिखा कर अपने समाज और संस्कृति के लिए जागरूक करेंगे।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी, मंडल अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट, तरुण नैय्यर, राजेश शर्मा, नेता प्रतिपक्ष सुनील अग्रवाल गुड्डू, अनिरुद्ध भाटी, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अनु कक्कड़, संगीता गिरी, पारुल चौहान, पार्षद मोनिका सैनी, सपना शर्मा, अनिल पुरी, डॉक्टर विशाल गर्ग आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!