यशपाल आर्य की दीर्घायु के लिए कांग्रेसियों ने किया गंगा जी में दुग्धाभिषेक, कल है यशपाल आर्य का जन्मदिन, जानिए…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता यशपाल आर्य का शनिवार 08 जनवरी को जन्मदिन है। उनके जन्मदिन से 01 दिन पहले आज हरिद्वार में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गंगा जी में दुग्धाभिषेक कर उनकी दीर्घायु की प्रार्थना की।

हरिद्वार के प्रेम नगर आश्रम घाट पर आयोजित इस कार्यक्रम में कई कांग्रेसी कार्यकर्ता सम्मिलित हुए, जिन्होंने गंगा जी में पुष्प और दुग्धाभिषेक अर्पित करके यशपाल आर्य की दीर्घायु के लिए गंगा मैया से प्रार्थना की। इस मौके पर कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना बीमारी का ख़ात्मा हो और 2022 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने इसकी भी मां गंगा से प्रार्थना व कामना की गई।

इस दौरान संतोष चौहान, विमला पांडेय राजबीर सिंह चौहान, रकित वालिया, सुमित भाटिया, जतिन हांडा, विशाल बर्मन, संजय आदि सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!