Home / राजनीति / पेट्रोल-डीजल व गैस कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन…

पेट्रोल-डीजल व गैस कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन…

हरिद्वार। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को हरिद्वार की रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के शिवालिक नगर चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। पेट्रोल और डीजल महंगे होने से जहां परिवहन और दैनिक जरूरतों का खर्च बढ़ा है, वहीं घरेलू और व्यवसायिक गैस सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि से परिवारों और छोटे व्यापारियों की परेशानियां भी लगातार बढ़ रही हैं।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने कहा कि महंगाई के कारण आम लोगों के लिए घर चलाना मुश्किल होता जा रहा है, लेकिन सरकार जनता की समस्याओं की अनदेखी कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में देश की आर्थिक स्थिति कमजोर हुई है और लगातार बढ़ती महंगाई से हर वर्ग परेशान है।
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पेट्रोल, डीजल और गैस के बढ़े हुए दाम वापस नहीं लिए गए तो कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन को और तेज करेगी।
विरोध प्रदर्शन को जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह, रानीपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे राजबीर चौहान, पूर्व महिला जिलाध्यक्ष विमला पांडेय, पूर्व प्रदेश सचिव पूनम भगत, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी, तेलूराम प्रधान, मनोज धनगर, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मपाल, ज्वालापुर ब्लॉक अध्यक्ष यशवंत सैनी और शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन राणा समेत कई नेताओं ने संबोधित किया।
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी, पूर्व दर्जाधारी डॉ. संजय पालीवाल, ओपी चौहान, रवीश भटीजा, कैलाश प्रधान, सतीश दाबड़े, बीएस तेजियान, बीपीएस तेजियान, सीपी सिंह, सोम त्यागी, रानीपुर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ सैनी, एससी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष तीर्थपाल रवि, महानगर अध्यक्ष मनोज जाटव, अजय मुखिया, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास्तव, दाताराम चौहान, डॉ. दिनेश पुंडीर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!