युवा चेहरा राजीव चौधरी को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने दी बड़ी जिम्मेदारी,जानिये

सुमित यशकल्याण

हरिद्वार वरिष्ठ कांग्रेसी राजीव चौधरी को कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। प्रीतम सिंह ने राजीव चौधरी को हरिद्वार ग्रामीण कांग्रेस का कार्यकारी जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। राजीव चौधरी को कार्यकारी जिलाध्यक्ष बनाए जाने से कांग्रेस के में खुशी की लहर है। मुख्य रूप से युवा कांग्रेसियो में काफी उत्साह देखा जा रहा है। राजीव चौधरी पूर्व में यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं और जनहित के मुद्दों को लेकर अपनी आवाज उठाते रहे हैं। उनके जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेसियों ने खुशी जाहिर की है।

कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश सचिव विभाष मिश्रा ने राजीव चौधरी को हरिद्वार ग्रामीण का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि राजीव चौधरी के ग्रामीण का कार्यकारी जिलाध्यक्ष बनने से कांग्रेस और जिले में मजबूत होगी।2022 के विधानसभा चुनाव में जिले में अच्छी जीत हासिल कर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के कंधों को मजबूत करेंगे, उन्होंने कहाँ की 2022 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!