धामी सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन,देखे वीडियो।

हरिद्वार/ तुषार गुप्ता

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आवाहन पर आज प्रदेश भर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। हरिद्वार में चंद्राचार्य चौक पर बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने सरकार को महंगाई और भ्रष्टाचार के साथ-साथ भाजपा विधायकों पर लग रहे गंभीर आरोपों के सहारे घेरने की कोशिश की। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि आने वाले विधानसभा चुनावों में जनता भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी और कांग्रेस पार्टी सत्ता में आएगी। 

देशभर और प्रदेश में आ रही जन समस्या को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक हरिद्वार मैं भाजपा सरकार के खिलाफ सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया । पुष्कर सिंह धामी और हरिद्वार के मंत्री मदन कौशिक के खिलाफ देश में बढ़ती महंगाई तेल के दाम और भ्रष्टाचार के खिलाफ नारेबाजी करी। आपको बता दें 2022 में उत्तराखंड विधानसभा चुनाव होंगे इसी को लेकर उत्तराखंड की समस्त पार्टियां मैदान में उतर आई है और जनसमस्याओं को अपना मुदा बना रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!