Home / राजनीति / भाजयुमो का युवा संवाद कार्यक्रम, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने युवाओं को किया संबोधित…

भाजयुमो का युवा संवाद कार्यक्रम, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने युवाओं को किया संबोधित…

हरिद्वार। भारतीय जनता युवा मोर्चा हरिद्वार विधानसभा द्वारा युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों युवाओ ने भाग लिया।कार्यक्रम मैं मुख्य वक्ता के रूप में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने सभी युवाओं को सरकार की जन कल्याण योजनाओं से अवगत कराया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 के विकसित भारत संकल्प यात्रा में युवाओं की क्या भूमिका रहेगी इसकी जानकारी दी। प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा दीपेंद्र कोश्यारी ने युवा मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे युवा संवाद कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी सभी युवा पीढ़ी को दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा अभिनव चौहान ने की और कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष भोला शर्मा एवं सह संयोजक जिला मंत्री अर्श नैय्यर रहे।
कार्यक्रम समापन पर हरिद्वार महापौर किरण जैसल ने सभी युवाओं को प्रोत्साहित किया और सभी को भविष्य में उत्तम कार्य करने की प्रेरणा दी।इस अवसर पर विकास तिवारी, हीरा सिंह बिष्ट, संदीप गोयल, नवजोत वालिया, सूर्यकांत सैनी, तरुण चौहान, दीपांशु विधार्थी, सुमित लखेड़ा, करण वर्मा, निकुंज शर्मा, अंकित रघुवंशी, सूरज भारद्वाज, इशांत उपाध्याय, तरुण अग्रवाल, आर्य कुमार, ध्रुव जिंदल एवं समस्त युवा साथी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!