
हरिद्वार। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के हरिद्वार आगमन पर भारतीय जनता पार्टी जिला हरिद्वार के कार्यकर्ताओं ने गुरुकुल कांगड़ी हेलीपैड पर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर धर्मनगरी पहुंचे राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने पटका पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की कुंभ नगरी हरिद्वार में मुख्यमंत्री का आगमन भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं की ओर से उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। स्वागत समारोह में शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, निपेंद्र चौधरी, विक्रम भुल्लर, अरविंद कुशवाहा, धर्मेंद्र चौहान, प्रीति गुप्ता, रितु ठाकुर, लक्ष्मण सिंह नागर, रजनीश चौधरी, युधिष्ठिर वालिया, राहुल शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री के स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन की एकजुटता और उत्साह का परिचय देते हुए उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
