शमशेर सिंह सत्याल पर अनुशासनहीनता की कार्रवाई करें भाजपा संगठन -संजय चोपड़ा।

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार में श्रम मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत द्वारा राज्य के श्रमिकों, भवन निर्माण राजमिस्त्री व दैनिक मजदूरी के श्रमिकों की समस्याओं के निदान व आर्थिक सहायता जैसी श्रमिक जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का खुला समर्थन करते हुए कृषि उत्पादन मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष और श्रमिक नेता संजय चोपड़ा ने वर्तमान में उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शमशेर सिंह सत्याल को हटाए जाने की मांग के साथ अनुशासनहीनता की कार्रवाई किए जाने की मांग को दोहराया।

कृषि उत्पादन मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष औऱ श्रमिक नेता संजय चोपड़ा ने उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शमशेर सिंह सत्याल पर निशाना साधते हुए कहा कि शमशेर सिंह सत्याल जिस प्रकार से अपने ही विभाग के श्रम मंत्री पर बेबुनियाद आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं, वह सब आरोप सच्चाई से कोसों दूर हैं। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही भाजपा हाईकमान द्वारा शमशेर सिंह सत्याल पर अनुशासनहीनता की कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले दिनों में सड़कों पर उतर कर शमशेर सिंह सत्याल के खिलाफ चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चलाए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि श्रम मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने जबसे श्रम मंत्रालय संभाला है राज्यभर में श्रमिकों के हितों में जन कल्याणकारी योजनाओं को चलाकर श्रमिको को हर संभव सहायता के साथ उनका उत्थान किया है, ऐसे में श्रम मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत की राजनीतिक छवि को धूमिल करने का जो षड्यंत्र रचा जा रहा है जिसे कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा।

भाजपा हाईकमान से उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शमशेर सिंह सत्याल को हटाया जाना व भाजपा संगठन में अनुशासनहीनता की कार्रवाई की मांग करते श्रमिक नेता भूपेंद्र राजपूत, धर्मपाल कश्यप, इंद्रेश बिष्ट, महावीर सिंह रावत, जितेंद्र थपलियाल, महेंद्र सिंह सैनी, ओमप्रकाश गौतम, राजेन्द्र पाल, जयसिंह बिष्ट, प्रभात चौधरी, पंडित चन्द्रप्रकाश भारद्वाज आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!