
हरिद्वार। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रुचि चौहान भट्ट का प्रथम बार हरिद्वार आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी के कैम्प कार्यालय ज्वालापुर में बड़ी संख्या में सम्मानित जनों ने स्वागत किया।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रुचि चौहान भट्ट ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि सर्वप्रथम मैं अपने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करती हूं, हम सभी को मिलकर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करना है। केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचने का काम करें।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अन्नु कक्कड़, प्रदेश मंत्री रीता चमोली, जिला अध्यक्ष रंजना चतुर्वेदी, रीतू ठाकुर, मनु रावत, रेनू शर्मा, मोनिका यादव, वरुण चौहान, पुनीत कुमार, लवी चौहान, विशाल चौधरी, ममता अग्रवाल, मिनाक्षी, उमा चौहान, रायपाल सिंह, शिवम चौहान आदि उपस्थित रहे।
