भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक कल, प्रदेश अध्यक्ष सहित ये मंत्री होंगे शामिल,जानिये

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति कल जगजीतपुर स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित होगी। कार्यसमिति की जानकारी देते हुए भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी ने बताया की कार्यसमिति में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक,कैबिनेट मंत्री और जनपद के प्रभारी मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद और भाजपा महामंत्री और हरिद्वार जिले के संगठनात्मक जिला प्रभारी श्री कुलदीप कुमार प्रतिभाग करेंगे
विकास तिवारी ने बताया कि कार्यसमिति में पार्टी के पिछले कार्यो का वृत्त लिया जाएगा और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दे जायेगी एक राजनैतिक प्रस्ताव और कोरोना में जिनकी मृत्यु हुई उनके लिए शोक प्रस्ताव भी पारित किया जाएगा
इसमे सभी मंडल अध्यक्ष,महामंत्री,जिला पदाधिकारी,प्रदेश पदाधिकारी, समस्त विधायक, मेयर,नगर पालिका अध्यक्ष,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी,जिला कार्यकारिणी के सदस्य प्रतिभाग करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!